निधौली कलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, चला अभियान अपराध नियंत्रण के तहत

निधौली कलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, चला अभियान अपराध नियंत्रण के तहत

संवाददाता अमन अहमद

एटा। निधौली कलां थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुधीर पंडित पुत्र महेश चंद्र निवासी ग्राम मरगाया, थाना निधौली कलां, जनपद एटा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उसी अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त सुधीर पंडित के विरुद्ध थाना निधौली कलां में मुअस. 254/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल राजकुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal