पिलुआ में संदिग्ध हालात में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव: पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, पहचान में जुटी

पिलुआ में संदिग्ध हालात में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव: पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, पहचान में जुटी

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। जिले के कस्बा पिलुआ में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने जब सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पिलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच की। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि कस्बे में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, पुलिस द्वारा उसके परिजनों और पहचान से संबंधित सुराग जुटाए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक कहां का रहने वाला था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal