एटा में सर्पदंश से किसान की मौत: खेत में आलू भरते वक्त कोबरा ने काटा, अस्पताल में तोड़ा दम

एटा में सर्पदंश से किसान की मौत: खेत में आलू भरते वक्त कोबरा ने काटा, अस्पताल में तोड़ा दम

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां सर्पदंश से 50 वर्षीय किसान की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, नगला बरी गांव निवासी सुग्रीव पुत्र खरगजीत अपने खेत में आलू की फसल भरने का काम कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे कोबरा सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद सुग्रीव की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन घबराकर उन्हें तत्काल फर्रुखाबाद स्थित लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन इलाज के दौरान सुग्रीव ने दम तोड़ दिया। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को एटा वापस लेकर आए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

नयागांव थाना प्रभारी अनिल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि खेत में काम करते समय कोबरा के डसने से व्यक्ति की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें