थाना कुर्रा क्षेत्र में विवाहिता के साथ मारपीट, दो महिला पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर आरोप

थाना कुर्रा क्षेत्र में विवाहिता के साथ मारपीट, दो महिला पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर आरोप

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी – जनपद के थाना कुर्रा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बदनपुर में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के साथ-साथ थाना कुर्रा में तैनात दो महिला पुलिसकर्मियों पर भी मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता शिल्पी उर्फ़ प्रिया ने बताया कि वह अपने ससुराल गई थी, जहां ससुराल की महिलाओं ने किसी बात को लेकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना की शिकायत जब उसने थाना कुर्रा में की, तो मामला और बिगड़ गया। शिल्पी का आरोप है कि थाना कुर्रा में तैनात दो महिला कांस्टेबल ने उसे पूरी रात थाने में रखा और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

पूरा मामला फिलहाल थाना कुर्रा क्षेत्र के बदनपुर गांव का बताया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें