बड़ी हविलिया में झोपड़ी में लगी आग, 40 हजार का सामान जलकर राख

बड़ी हविलिया में झोपड़ी में लगी आग, 40 हजार का सामान जलकर राख

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद के थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ी हविलिया गांव में एक झोपड़ी में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और झोपड़ी में रखा लगभग 40 हजार रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीणों ने किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया। पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि झोपड़ी में घर का जरूरी सामान रखा था, जिसमें कपड़े, बर्तन, बिस्तर, अनाज समेत अन्य गृहस्थी का सामान शामिल था। इतना ही नहीं, आलू की बुवाई के लिए रखे गए करीब 15 हजार रुपये नकद भी आग की लपटों में जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है ताकि नुकसान की भरपाई हो सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal