एसएसपी ने छेरत पुलिस लाइन में की शुक्रवार परेड का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एसएसपी ने छेरत पुलिस लाइन में की शुक्रवार परेड का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मंडल संवाददाता अमित चौहान

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) महोदय ने शुक्रवार को छेरत पुलिस लाइन में आयोजित परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की टर्नआउट, अनुशासन तथा सामान्य तैयारी की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को बेहतर ड्रेस, अनुशासित व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की छवि आमजन के सामने उनके व्यवहार और अनुशासन से ही बनती है, इसलिए प्रत्येक कर्मी को अपने कार्य के प्रति सजग रहना चाहिए। एसएसपी ने परेड के उपरांत पीआरवी वाहनों, वायरलेस सेटों एवं अन्य उपकरणों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी वाहन व उपकरण हमेशा क्रियाशील अवस्था में रहें ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने वाहन चालकों एवं पीआरवी कर्मियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal