पांच दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेंले का हुआ समापन
मंदिर सचिव ने आय व्यय का ब्योरा देने में की आनाकानी
प्रतापगढ़ | मानिकपुर में लगने वाले पांच दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेले के अंतिम दिन शुक्रवार की शाम 4 बजे एसडीएम कुंडा वाचस्पति सिंह ने मां ज्वाला देवी का पूजन अर्चन करने के उपरांत मेले के समापन की घोषणा करते हुए पुलिस प्रशासन, नगर प्रशासन,विद्युत विभाग सभी के सहयोग का आभार व्यक्त किया।समापन की घोषणा के दौरान ही वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों और पत्रकारों ने मंदिर की आय और व्यय का ब्योरा जानना चाहा जिस पर ट्रस्ट के सचिव विजय यादव ने आनाकानी करते हुए बाद में ब्योरा देने की बात कही।
फिलहाल स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप करने पर राजस्व कर्मी राम निहोर ने बताया कि शुक्रवार शाम तक 31,300 की आय मंदिर के चढ़ोत्तरी से हुई है।
परंतु खर्च के बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। मानिकपुर नगर वासियों और आस पास के लोगों को पता होना चाहिए कि इसके पूर्व वर्ष 2023 में कार्तिक पूर्णिमा के मेले में मंदिर के चढ़ोत्तरी की नीलामी 70000 के ऊपर हुई थी। इसके बाद से ट्रस्ट ने नीलामी की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया।और इस वर्ष 2024 में इतनी कम चढ़ोत्तरी लोगों को हजम नहीं हो रही है। लोग दबी जुबान कह रहे है इस बार चढ़ोत्तरी में कुछ न कुछ गड़बड़ी है।
लोग सचिव के कार्यों पर उंगली उठा रहे है।लोगों का कहना है कि मंदिर से संबंधित सारा कार्य नगर पंचायत कराती है तो ट्रस्ट का पैसा का उपयोग कहां किया जाता है।समापन के अवसर पर मुख्य रूप से थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह,प्रेमनाथ दीक्षित, अनिल मौर्य, फूलचंद यादव, राजकुमार यादव, महेश यादव, सुनील सोनकर, राकेश सोनकर ,बॉबी गुप्ता,अजीत मिश्रा ,सुजीत मिश्रा,अजय मिश्रा,सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें एसएसपी ने छेरत पुलिस लाइन में की शुक्रवार परेड का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश












