ऑपरेशन कर्तव्यनिष्ठा के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह उपनिरीक्षक सम्मानित
मंडल संवाददाता अमित चौहान
एसएसपी अलीगढ़ ने प्रदान किए नगद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल व प्रशस्तिपत्रअलीगढ़। जनपद अलीगढ़ में पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने और उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन कर्तव्यनिष्ठा” के
अंतर्गत शुक्रवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ ने जनपद में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह उपनिरीक्षकों को सम्मानित किया। समारोह के दौरान एसएसपी ने सभी चयनित उपनिरीक्षकों को नगद धनराशि, ट्रॉफी, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक निष्ठा, अनुशासन तथा जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।
सम्मानित उपनिरीक्षकों के नाम इस प्रकार हैं —
1. उ0नि0 श्री मनीष त्यागी – थाना सासनीगेट (Sub-Inspector of the Month)
2. म0उ0नि0 सुश्री ईशा धनकड़ – थाना छर्रा (Sub-Inspector of the Month)
3. उ0नि0 श्री अजय कुमार – थाना अतरौली
4. उ0नि0 श्री आनन्द कुमार – थाना अतरौली
5. उ0नि0 श्री सुभाष कुमार – थाना सासनीगेट
6. उ0नि0 श्री अभिनव तोमर – थाना क्वार्सी
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने का उद्देश्य यह संदेश देना है कि जो पुलिसकर्मी ईमानदारी, निष्ठा और जनहित में श्रेष्ठ कार्य करते हैं, उन्हें सदैव प्रोत्साहन प्राप्त होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि “अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाना ही इस अभियान की सफलता का आधार है। इसी भावना से ‘ऑपरेशन कर्तव्यनिष्ठा’ को जनपद स्तर पर निरंतर जारी रखा जाएगा।”
कार्यक्रम के दौरान अन्य पुलिस अधिकारीगण, थानाध्यक्ष एवं कई पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। समापन पर एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा दी और कहा कि अलीगढ़ पुलिस जनसेवा और कानून-व्यवस्था की दिशा में सदैव प्रतिबद्ध है।












