परिवार परामर्श केंद्र एटा की सराहनीय पहल — टूटने से बचा परिवार

परिवार परामर्श केंद्र एटा की सराहनीय पहल — टूटने से बचा परिवार 

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र, महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन एटा में आज दिनांक 07 नवम्बर 2025 को एक परिवार, जो आपसी मतभेद के चलते टूटने की कगार पर था, को फिर से एकजुट कर खुशहाल जीवन की राह पर लौटाया गया। परिवार परामर्श केंद्र में वादी प्रीति पत्नी सुभाष निवासी मानपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद एटा तथा प्रतिवादी सुभाष पुत्र सोरन सिंह निवासी मानपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद एटा के बीच चल रहे विवाद पर परामर्श प्रक्रिया जारी थी। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक समझाया गया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों ने अपनी पिछली गलतियों को स्वीकारते हुए भविष्य में सौहार्दपूर्वक एक साथ रहने का निर्णय लिया। इस परामर्श सत्र में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती ब्रह्मवती, महिला कांस्टेबल रजनी एवं पूजा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने परिवार परामर्श केंद्र टीम की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में पारिवारिक सौहार्द एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणास्रोत हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal