इलाज के दौरान किसान की मौत से गांव में मातम, डेंगू-मलेरिया से जूझ रहा था मदनलाल

इलाज के दौरान किसान की मौत से गांव में मातम, डेंगू-मलेरिया से जूझ रहा था मदनलाल

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। जनपद के अवागढ़ क्षेत्र के टिकाथर गांव में डेंगू-मलेरिया से पीड़ित एक किसान की मौत हो जाने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक किसान की पहचान 57 वर्षीय मदनलाल पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मदनलाल बीते कुछ दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे। स्थानीय चिकित्सक से इलाज चल रहा था। बताया गया कि दवा खाने के बाद अचानक उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। गांव में किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार का कहना है कि मदनलाल मेहनती और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, जो खेती-किसानी से अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। अचानक हुई इस मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा क्षेत्र में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग तत्काल फॉगिंग और सफाई अभियान चलाए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें