शातिर बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

शातिर बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

कासगंज।जनपद पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना कोतवाली कासगंज पुलिस, एसओजी टीम और सर्विलांस यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में संचालित अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में बीती रात कासगंज–सोरों मार्ग पर चल रही चेकिंग के दौरान बारह पत्थर मैदान के पास से आरोपियों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान राजा शर्मा, चमन उर्फ नन्हें, और नीरज के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने जनपद के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करने की बात कबूल की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जारी है। अपराधियों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आमजन को सुरक्षा का भरोसा मिल सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें