संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला भगीपुर में शनिवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है, जो घर में अकेला रह रहा था। बताया जा रहा है कि रवि शराब पीने का आदी था। घटना के समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी।

फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें