मोकमपुर में घर में घुसकर मारपीट: पांच लोगों पर हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

मोकमपुर में घर में घुसकर मारपीट: पांच लोगों पर हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता अमन अहमद

एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के मोकमपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने पांच लोगों पर एक राय होकर उसके घर में घुसकर गाली-गलौज और हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्रार्थी के अनुसार, यह घटना शाम करीब 6 बजे की है। उस समय वह अपने घर पर मौजूद था, तभी गांव के दूरीन (45 वर्ष), श्यामलाल (40 वर्ष), कसीर (50 वर्ष), छोटेलाल (55 वर्ष) और पुनीता (श्यामलाल की पत्नी, 35 वर्ष) एक राय होकर घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसते ही प्रार्थी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। प्रार्थी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

पीड़ित ने मामले की शिकायत जैथरा थाने में दर्ज कराई है। इस संबंध में जैथरा थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश ठाकुर ने बताया कि प्रार्थी की तहरीर पर मुकदमा धारा 173 (4) के तहत दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है और सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal