हाथरस में रास्ते के विवाद पर चली लाठियां: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच घायल – दो की हालत गंभीर

हाथरस में रास्ते के विवाद पर चली लाठियां: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच घायल – दो की हालत गंभीर

संवाददाता: अश्विनी कुमार

हाथरस। चंदपा कोतवाली क्षेत्र के पापरी गांव में रविवार की रात रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से अफरा-तफरी मच गई। इस झगड़े में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार देर रात यह विवाद फिर भड़क गया और देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। संघर्ष के दौरान अंगद, लक्ष्मी नारायण, राजवीर, हिना और रूबी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी नारायण और राजवीर को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal