एटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर का किया भव्य स्वागत: पार्टी में दिखा उत्साह, आगामी चुनाव को लेकर बढ़ा जोश

एटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर का किया भव्य स्वागत: पार्टी में दिखा उत्साह, आगामी चुनाव को लेकर बढ़ा जोश

संवाददाता: मुकेश कुमार

एटा। स्नातक/शिक्षक विधान परिषद के नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर ठाकुर अनिल सोलंकी का एटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यह कार्यक्रम पूर्व सांसद श्रीमती सत्या बहन के गांधी मार्केट स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मज़बूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निरंतर प्रयास किए जाएंगे। पूर्व सांसद श्रीमती सत्या बहन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधान परिषद चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं, और एकजुट होकर मेहनत करने से निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में विनीत पाराशर बाल्मीकि, पीसीसी सदस्य रामकुमार सक्सेना, प्रदेश सचिव (पिछड़ा प्रकोष्ठ) राजपाल वर्मा, अशोक पाल प्रधान, सुनील गौतम (जिला अध्यक्ष, किसान कांग्रेस), संजीव गुप्ता (जिला अध्यक्ष, सेवा दल), दिनेश यादव (पूर्व जिला महासचिव), चंद्रकांत गांधी (जिला अध्यक्ष, अनुसूचित विभाग), प्रवेश राजपूत (जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस), आकाश तिवारी (जिला अध्यक्ष, छात्र संगठन), राजेश कुमारी (जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस) और जितेंद्र राजपूत (पूर्व जिला महासचिव) सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal