थानों में खड़े वाहनों की कोर्ट आदेश पर नीलामी: 48 वाहन बिके, प्रशासन को मिली ₹1.30 लाख की राशि

थानों में खड़े वाहनों की कोर्ट आदेश पर नीलामी: 48 वाहन बिके, प्रशासन को मिली ₹1.30 लाख की राशि

संवाददाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। न्यायालय के आदेश पर लंबे समय से थानों में खड़े मुकदमों के वाहनों की नीलामी मंगलवार को प्रशासन की निगरानी में संपन्न हुई। सख्ती और पारदर्शिता के साथ आयोजित इस नीलामी में दो थानों के कुल 48 वाहनों को बेचकर ₹1.30 लाख की राजस्व राशि प्राप्त हुई। जानकारी के अनुसार, घिरोर थाना क्षेत्र के 19 वाहनों सहित अन्य थानों के जब्त वाहन नीलामी में शामिल किए गए थे। यह सभी वाहन विभिन्न मुकदमों में पुलिस द्वारा जब्त किए गए थे और कई वर्षों से थानों में खड़े-खड़े जर्जर हो रहे थे। नीलामी प्रक्रिया के दौरान एसडीएम, एआरटीओ, सीओ सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की गई है ताकि थानों में वर्षों से खड़े अनुपयोगी वाहनों को हटाकर जगह खाली कराई जा सके।

प्रशासन की सख्त निगरानी में हुई यह नीलामी पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी रही, जिसमें इच्छुक खरीदारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal