जनपद एटा में पूर्व सभासद हत्याकांड को हुए पूरे 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस इस रहस्यमयी मौत का खुलासा नहीं कर पाई है।

जनपद एटा में पूर्व सभासद हत्याकांड को हुए पूरे 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस इस रहस्यमयी मौत का खुलासा नहीं कर पाई है।

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

याद दिला दें कि पूर्व सभासद हामिद अली उर्फ पप्पू का शव एटा रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था, जिसके बाद से ही परिजन इसे साफ तौर पर हत्या बता रहे हैं।घटना के लंबे समय तक अनसुलझा रहने से परिजनों में गहरा रोष है। इसी को लेकर आज पीड़ित परिवार के साथ दर्जनों लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच व त्वरित खुलासे की मांग की। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी एटा श्याम नारायण सिंह से मुलाकात कर बताया कि 11 दिनों में कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दी है। उन्होंने आशंका जताई कि शव को ट्रैक पर डालकर हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा सकती है।एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने परिजनों की शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनीं और आश्वस्त किया कि
“मामले की गहन जांच जारी है, बहुत जल्द खुलासा किया जाएगा।” पुलिस टीम तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी, लोकेशन डिटेल और घटनास्थल की परिस्थितियों को जोड़कर पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

उधर स्थानीय लोगों में भी पूर्व सभासद की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, जिससे घटना क्षेत्र में तनाव और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal