मैनपुरी में एसओजी की बड़ी कार्रवाई, चालीस लाख का गुटखा बरामद — दो गिरफ्तार

मैनपुरी में एसओजी की बड़ी कार्रवाई, चालीस लाख का गुटखा बरामद — दो गिरफ्तार

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी में एसओजी टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब चालीस लाख रुपये मूल्य का अवैध गुटखा बरामद किया है। यह गुटखा टैक्स चोरी कर दूसरे राज्य में सप्लाई किया जा रहा था। टीम ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार कर गाड़ी समेत पूरा माल कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार, एसओजी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक वाहन में भारी मात्रा में टैक्स चोरी कर गुटखे की सप्लाई की जा रही है। हाईवे पर थाना बिछवा क्षेत्र में की गई घेराबंदी के दौरान पुलिस ने वाहन को पकड़ लिया। जांच में माल पर टैक्स का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस ने वाहन पास कराने वाले व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रजनेश और पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। दोनों के पास से अवैध गुटखे का पूरा स्टॉक बरामद किया गया।

एसओजी टीम ने माल जब्त कर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गुटखे की यह खेप सेल टैक्स चोरी कर दूसरे राज्य में भेजी जा रही थी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें