ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रों का दमदार प्रदर्शन, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रों का दमदार प्रदर्शन, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

संवाददाता: श्याम नंदन शुक्ला

नगर के खेल मैदान में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने शानदार खेल प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल और विशिष्ट अतिथि माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी रहे। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद चेयरमैन विकास जायसवाल ने सलामी स्वीकार करते हुए दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, जिसके साथ ही बच्चों में ऊर्जा और उत्साह चरम पर पहुंच गया। मैदान में बच्चों की खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास और मनोबल देखते ही बनता था। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करते हुए शानदार प्रतिस्पर्धा की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान मंच संचालन करते हुए विद्यालय के शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों ने बच्चों का लगातार उत्साहवर्धन किया।

विजेताओं की सूची

  • प्रथम विजेता – उजाला, भुरौलीडीह (कठेला शर्की)
  • द्वितीय विजेता – मानिशा, झकाहियाँ
  • तृतीय विजेता – रमेशा, राजपुर

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और बच्चों के जोश ने पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal