एटा में रोडवेज बस-ऑटो की भीषण भिड़ंत: 17 वर्षीय युवक की मौत, दो गंभीर घायल

एटा में रोडवेज बस-ऑटो की भीषण भिड़ंत: 17 वर्षीय युवक की मौत, दो गंभीर घायल

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में पंवास के पास सोमवार को रोडवेज बस और ऑटो की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 17 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों की हालत नाज़ुक बनी हुई है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया और ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को एटा के वीरांगना अवंती बाई लोधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अस्पताल में परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने सागर (17) पुत्र अनिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सतपाल और जतिन पुत्र सतीश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार ऑटो (UP 82 BT 4512) एटा से अलीगंज रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही रोडवेज बस (UP 78 LN 5221) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें