जनपद में वकील को वी-मार्ट के बाहर मिला डेढ़ लाख का सोने- चांदी से भरा पर्स,पेश की ईमानदारी की मिसाल।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में वकील को वी-मार्ट के बाहर मिला डेढ़ लाख का सोने-चाँदी से भरा हुआ पर्स और उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का हो वो संपर्क करें। इसके अलावा मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर निवासी अधिवक्ता शिवम द्विवेदी वी-मार्ट खरीदारी करने गए थे। इसी बीच बाहर निकलते समय सड़क किनारे उन्हें एक पर्स पड़ा मिला। खोलते ही उसमें सोने-चाँदी के आभूषण निकले।
आपको बताते चलें कि पर्स में थे:सोने का एक सेट कान का झाला,सोने का एक सेट कान का टॉप्स,सोने की एक नाक की कील,चाँदी की चेन और हनुमान जी वाला,चाँदी का लॉकेट।जिसकी कुल कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा ईमानदार वकील शिवम द्विवेदी ने तुरंत वी-मार्ट के गार्ड से संपर्क किया और अपना मोबाइल नंबर 9140904104 लिखवाया। उन्होंने कहा, “जिस किसी की यह संपत्ति हो, वैध रसीद व पहचान दिखाकर ले जा सकता है। जेवर मेरे पास सुरक्षित है”
शिवम द्विवेदी की इस नेक नीयती और ईमानदारी की लोगों में खूब प्रशंसा हो रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिस किसी का खोया है वो दिए गए शिवम् जी के नंबर पर बात करके सगरा सुन्दरपुर आ जाए।
ये भी पढ़ें महिला सहायता प्रकोष्ठ ने पेश की मानवता मिसाल,पारिवारिक विवादों का किया समाधान












