जनपद में महिला सहायता प्रकोष्ठ ने पेश की मानवता मिसाल,पारिवारिक विवादों का किया समाधान।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा. प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में महिला सहायता प्रकोष्ठ टीम के द्वारा आपसी मतभेद सुलझाकर 03 परिवार को टूटने से बचाया गया। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग की दिशा में निरंतर कार्यरत महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रतापगढ़ की टीम द्वारा आपसी मतभेद एवं पारिवारिक विवादों में फंसे दंपत्ती के मध्य सुलह-समझौता कर 03 परिवार को टूटने से बचाया गया।
इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक महिला सहायता प्रकोष्ठ, श्रीमती नमिता सिंह (@pratapgarhpol) के प्रयास से आपसी मतभेद के कारण अलग रह रहे 03 पति-पत्नी के मध्य बातचीत कराकर गिले-शिकवे दूर कराए गए। दोनों पक्षों की सहमति से एक-दूसरे को समझते हुए पुनः साथ रहने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा आपको बता दें कि
आपसी विश्वास और संवाद के माध्यम से दंपती ने अपने मतभेद समाप्त कर आपसी सौहार्द के साथ नए सिरे से जीवन प्रारंभ करने का संकल्प लिया। महिला सहायता प्रकोष्ठ द्वारा निरंतर ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिनसे पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान हो सके एवं परिवारिक विघटनकारी घटनाओं को रोका जा सके।













