एटा: अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने अवागढ़ थाने का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव को लेकर दिए सख्त निर्देश

एटा: अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने अवागढ़ थाने का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव को लेकर दिए सख्त निर्देश

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय ने बुधवार को थाना अवागढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में मौजूद विभिन्न पत्रावलियों, अभिलेखों, रजिस्टरों और लंबित मामलों की गहनता से जांच की। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने अभिलेखों के रखरखाव एवं अपडेट न होने पर नाराज़गी जताई और संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल रिकॉर्ड को आध्यावधिक (अप-टू-डेट) करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने, शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता रखने तथा थाने की स्वच्छता व व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के भी निर्देश दिए। एएसपी ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से वार्ता कर उनके कार्य व्यवहार की जानकारी ली और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक का यह औचक दौरा कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें