लड़खड़ाते कदम, वर्दी में दारोगा—शराब लेने पहुंचे अधिकारी की फोटो वायरल

दारोगा वर्दी में शराब लेने पहुंचा, लड़खड़ाते कदमों से जनता हुई हैरान—फोटो वायरल

संवाददाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। पुलिस की वर्दी को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। थाना भोगांव क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित कंपोजिट वाइन शॉप पर एक दारोगा शराब खरीदते हुए कैमरे में कैद हो गया। दारोगा के लड़खड़ाते कदमों और नशे की हालत को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर उपहास उड़ाया।

कंपोजिट वाइन शॉप के बाहर वर्दी में शराब लेते दारोगा की वायरल तस्वीर।

 

मूल रूप से थाना भोगांव क्षेत्र के रहने वाले यह दारोगा अरविंद वर्तमान में झांसी की शहर कोतवाली में तैनात है। बताया जा रहा है कि वह छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। इसी दौरान सार्वजनिक स्थान पर वर्दी में शराब खरीदने के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

लोगों का कहना है कि दारोगा नशे की हालत में वर्दी पहने शराब के ठेके पर आया था, जिसके चलते आसपास मौजूद राहगीरों में चर्चा का माहौल बन गया। वर्दी में इस तरह नशे में धुत होकर शराब खरीदना पुलिस की छवि पर सवाल खड़े कर रहा है।

घटना के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है, और विभागीय कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

ये भी पढ़ें कुरावली में प्रेमचंद जैन मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, खुली दवाइयों की बिक्री उजागर

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की