विधानसभा 292 गैसड़ी के सोनपुर–भाभर क्षेत्र में एसआईआर प्रक्रिया तेज, बीएलओ रमेश यादव घर–घर कर रहे फार्म वितरण
संवाददाता अब्दुल मजीद: विधानसभा क्षेत्र 292 गैसड़ी के सोनपुर–भाभर, जिला बलरामपुर में पिछले कई दिनों से एसआईआर (SIR) प्रक्रिया लगातार संचालित की जा रही है। स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर बीएलओ रमेश यादव क्षेत्र में सक्रिय रूप से भ्रमण कर रहे हैं और योग्य लोगों तक एसआईआर फार्म पहुंचा रहे हैं।
बीएलओ रमेश यादव ने बताया कि वे प्रतिदिन गांव के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों को फार्म दे रहे हैं और उन्हें सही तरीके से भरने में भी सहायता प्रदान कर रहे हैं। गांव में बड़ी संख्या में लोग फार्म भरने के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि बीएलओ द्वारा समय पर जानकारी और सहयोग मिलने से उन्हें फार्म भरने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। वहीं, बीएलओ ने सोनपुर–भाभर के सभी निवासियों से अपील करते हुए कहा है कि जो भी पात्र व्यक्ति हैं, वे जल्द से जल्द अपना फार्म भरकर जमा कर दें ताकि प्रशासनिक प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
स्थानीय लोगों में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर जागरूकता बढ़ने से उम्मीद है कि इस बार अधिक से अधिक लोग शामिल होकर अपने दस्तावेज समय से पूरा करा सकेंगे।
ये भी पढ़ें सुल्तानपुर शहर का यातायात हुआ अव्यवस्थित












