जनपद एटा के थाना अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता, सरकारी कार्य में बाधा एवं पथराव मामले के 6 आरोपी गिरफ़्तार

जनपद एटा के थाना अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता, सरकारी कार्य में बाधा एवं पथराव मामले के 6 आरोपी गिरफ़्तार

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। थाना अलीगंज पुलिस ने कानून-व्यवस्था के खिलाफ गंभीर वारदात को अंजाम देने वालों पर कठोर कार्रवाई करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, इन अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर पथराव, सरकारी संपत्ति को नुकसान, हत्या के प्रयास, तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने जैसी संगीन घटनाओं में सक्रिय भूमिका निभाई थी। घटना के बाद से पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में आज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों को पकड़ लिया। पकड़े गए सभी आरोपी पहले से इस मामले में वांछित चल रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिंसक घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।

आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal