कासगंज पुलिस की बड़ी सफलता: मंदिर से चोरी हुए त्रिशूल और पीतल का घंटा बरामद

कासगंज पुलिस की बड़ी सफलता: मंदिर से चोरी हुए त्रिशूल और पीतल का घंटा बरामद

मंडल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज। पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गंगा प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आँचल चौहान के नेतृत्व में थाना कासगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जनता की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंदिर परिसर से चोरी हुए त्रिशूल और पीतल का घंटा चोरी करने वाले आरोपी इसरार सैफी पुत्र मो. निसार, निवासी भुजपुरा, ठाकुर वाली गली, मरघट के पास, थाना ऊपरकोट, जिला अलीगढ़ को 17 नवम्बर 2025 को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी गया 1 त्रिशूल व 1 पीतल का घंटा बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना कासगंज में मु.अ.सं. 848/2025 धारा 331(4)/305/317(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal