चैंपियन महिला खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बरसात

चैंपियन महिला खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बरसात

रिपोर्टर राज भूषण वर्मा

महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के आक्शन में सिर्फ हफ्ते भर का इंतजार बाकी है।

नई दिल्ली में 27 नवंबर को सभी 5 फ्रेंचाइजी अपनी अपनी रणनीति के साथ 73 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए आक्शन टेबल पर नजर आएंगी। महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली भारत की कई चैंपियन क्रिकेटर्स भी इस ऑक्शन में शामिल होंगी, जिसमें सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें दीप्ति शर्मा पर रहेंगी। दीप्ति शर्मा उन नामों में से एक हैं, जिन्होंने भारत को महिला वर्ल्ड कप 2025 जिताने में सबसे अहम योगदान दिया. भारत की विश्व कप स्टार दीप्ति शर्मा समेत दुनिया भर के 277 खिलाड़ी 27 नवंबर को महिला प्रीमियर लीग में 73 स्थानों के लिये होने वाली नीलामी का हिस्सा होंगे. नीलामी पूल में शामिल खिलाड़ियों की घोषणा करते हुए डब्ल्यूपीएल की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि 19 खिलाड़ियों ने 50 लाख की श्रेणी के लिये, 11 ने 40 लाख और 88 खिलाड़ियों ने 30 लाख की श्रेणी के लिये नाम दिये हैं । इसमें कहा गया ,” नीलामी सूची में 194 भारतीय खिलाड़ी हैं जिनमें 52 राष्ट्रीय और 142 घरेलू खिलाड़ी शामिल हैं . वहीं विदेशी खिलाड़ियों में 66 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और 17 ऐसे क्रिकेटर शामिल हैं जिन्होंने अपने देश के लिये नहीं खेला है . विदेशी खिलाड़ियों के लिये 23 स्थान उपलब्ध है । भारत की करिश्माई हरफनमौला दीप्ति, हरलीन देयोल, प्रतिका रावल, पूजा वस्त्राकर, उमा छेत्री और क्रांति गौड़ 50 लाख वाली श्रेणी में हैं । न्यूजीलैंड की सोफी डेवाइन और एमेलिया केर, इंग्लैंड की सोफी एक्सेलेटेन, आस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मेग लैनिंग भी 50 लाख वाली श्रेणी में हैं।

टीमों ने सात विदेशी खिलाड़ियों समेत 17 खिलाड़ी रखे हैं . पांचों टीमों के पास कुल 41 . 1 करोड़ रूपये का पर्स है . नीलामी की शुरूआत मारकी खिलाड़ियों से होगी जिनमें दीप्ति, रेणुका सिंह, सोफी डेवाइन, सोफी एक्सेलेटन, एलिसा हीली, अमेलिया केर, मेग लैनिंग और लौरा वोल्वार्ट शामिल हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया