रायबरेली: वंदे भारत ट्रेन से टकराने से बचा डंपर, बड़ा हादसा टला

रायबरेली: वंदे भारत ट्रेन से टकराने से बचा डंपर, बड़ा हादसा टला

संवाददाता – बिपिन मिश्रा रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र में रामचंद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से प्रयागराज जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के गुजरने से ठीक पहले एक तेज़ रफ्तार डंपर ने रेलवे फाटक के बूम में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बूम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

रेलवे गेट पर तैनात कर्मियों ने तुरंत सूचना लोको पायलट तक पहुंचाई, जिसके बाद लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रेन को रोक दिया। समय पर मिली जानकारी और सतर्कता के कारण एक बड़ा रेल हादसा टल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, रेलवे विभाग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के आदेश दिए गए हैं।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ये भी पढ़ें मानिकपुर में दबंगई की सारी हदें पार! अधिवक्ता के परिवार पर जानलेवा हमला

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें