यूपी में अवैध विदेशी नागरिकों पर सख्ती

यूपी में अवैध विदेशी नागरिकों पर सख्ती

संवाददाता बिपिन मिश्रा

उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान और सत्यापन अभियान को तेज कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सीमावर्ती जिलों और बड़े शहरों में सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य राज्य में सामाजिक सामंजस्य और सुरक्षा को बनाए रखना है। यूपी पुलिस और प्रशासन की टीमें घर-घर जाकर सत्यापन करेंगी और अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान करेंगी।नेपाल बॉर्डर और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है, जहां अवैध प्रवेश और फर्जी पहचान के मामले अधिक होते हैं।

सरकार ने डिटेंशन सेंटर भी स्थापित करने का आदेश दिया है, जहां अवैध विदेशी नागरिकों को सत्यापन पूरा होने तक रखा जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें