मध्यप्रदेश की आईएएस अधिकारी के विवादित बयान पर हरियाणा में उबाल, पानीपत में ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन

मध्यप्रदेश की आईएएस अधिकारी के विवादित बयान पर हरियाणा में उबाल, पानीपत में ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन

जिला क्राइम रिपोर्टर – सागर गोयल
पानीपत, हरियाणा

मध्य प्रदेश की एक आईएएस अधिकारी द्वारा दिए गए विवादित बयान ने हरियाणा में ब्राह्मण समाज में गहरा रोष पैदा कर दिया है। इसी कड़ी में आज पानीपत में ब्राह्मण समाज के दर्जनों लोगों ने प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और अधिकारी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व ब्राह्मण महासंघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष रोहित गौतम तथा संरक्षक एडवोकेट ऋतुमोहन ने किया। नायब तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वह ज्ञापन प्रदेश सरकार तक पहुंचाएंगे।

क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश कृषि विभाग में उपसचिव के पद पर तैनात आईएएस संतोष वर्मा ने एक कार्यक्रम में बेहद विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि—“जब तक कोई ब्राह्मण उन्हें अपनी बेटी दान में न दे दे और ब्राह्मणों की बेटी उनके बेटे के साथ शारीरिक संबंध न बना ले, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए।” ब्राह्मण समाज ने इस टिप्पणी को महिलाओं की गरिमा और पूरे समुदाय का अपमान बताते हुए विरोध शुरू कर दिया है। हरियाणा के कई जिलों में लगातार ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।

ब्राह्मण महासंघ हरियाणा का आरोप

प्रदेशाध्यक्ष रोहित गौतम ने कहा कि यह बयान स्त्री गरिमा, सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मर्यादा के विपरीत है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी शपथ भूल गए हैं, जिसमें जाति-भेद से ऊपर उठकर काम करने की बात कही जाती है।
उन्होंने चेतावनी दी कि—“यदि 72 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश स्तरीय महापंचायत कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।”

संरक्षक एडवोकेट ऋतुमोहन ने मांग की कि मध्य प्रदेश सरकार तुरंत संज्ञान लेकर संतोष वर्मा को बर्खास्त करे और गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो संगठन स्वयं कानूनी केस दर्ज करेगा

संतोष वर्मा पर पुराने विवाद भी उछले

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यह पहला विवाद नहीं है।

2021 में प्रमोशन के फर्जी दस्तावेज बनाने का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

उनके खिलाफ एक महिला द्वारा यौन शोषण और धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज कराया गया था, जिसमें आरोप था कि संतोष वर्मा पहले से शादीशुदा होने के बावजूद संबंध बनाकर धोखा देते रहे।

प्रदर्शन में मौजूद प्रमुख लोग

जिला बार एसोसिएशन के सचिव संदीप शांडिल्य एडवोकेट,
विरेंद्र राणा, सतपाल राणा, अनिल अत्री एडवोकेट, प्रवीण अत्री, जितेंद्र शास्त्री, रविंद्र कुमार, सतपाल शर्मा ददलाना,
संदीप, दीपक शर्मा, मुकेश शर्मा, सतीश वत्स, संतोष राऊत, हरिओम गुप्ता, नवीन वशिष्ठ एडवोकेट,
सचिन शर्मा, सुनील शर्मा एडवोकेट, संजीव शर्मा, आदेश शर्मा, सुनील भारद्वाज, राजेश शर्मा, शिव कुमार, पुरुषोत्तम शर्मा, अंकित पांडे सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया