एटा में तेज रफ़्तार का कहर

एटा में तेज रफ़्तार का कहर

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल

एटा। जिले में तेज रफ़्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय युवक अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान अरविंद पुत्र ज्ञान सिंह, मूल निवासी समोखर थाना मारहरा के रूप में हुई है। परिवार वालों के अनुसार अरविंद बचपन से ही अपने मामा के पास सकीट में रह रहा था। हादसा उस समय हुआ जब वह एटा से बाइक द्वारा सकीट लौट रहा था, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अरविंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल लोगों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया