एटा मेडिकल कॉलेज में फूटा VIP कल्चर का बबल

एटा मेडिकल कॉलेज में फूटा VIP कल्चर का बबल

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

डॉक्टर की निजी कार पर ‘SDM’ का टैग और नीली-लाल बत्ती, स्टाफ में मचा हड़कंप

मेडिकल कॉलेज एटा में तैनात एक डॉक्टर की निजी कार पर ‘SDM’ लिखा टैग और नीली-लाल बत्ती लगी मिलने पर पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। मामला VIP कल्चर के दुरुपयोग और सरकारी नियमों की खुली धज्जियां उड़ाने से जुड़ा बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के पीडिया विभाग में कार्यरत डॉ. खुशबू सिंह की कार पर सरकारी बत्ती और ‘SDM’ लिखे बोर्ड को देखकर स्टाफ में चर्चा तेज हो गई। नियमों के मुताबिक निजी वाहनों पर किसी भी तरह की लाल-नीली बत्ती लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बावजूद बत्ती लगी होने पर सवाल उठने लगे। जब स्टाफ ने गाड़ी के बारे में जानकारी करने की कोशिश की, तो चालक ने किसी व्यक्ति से फोन पर बात कराई। फोन पर मौजूद व्यक्ति ने खुद को फर्रुखाबाद का SDM बताया और कथित रूप से धमकी भरे अंदाज में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए पूछा—
“गाड़ी का वीडियो कैसे बना लिया?”

मेडिकल कॉलेज परिसर में गैरकानूनी रूप से पद का रौब दिखाने और फर्जी भोकाल के जरिए धौंस जमाने की इस घटना ने स्टाफ और छात्रों में नाराजगी बढ़ा दी है।
यह मामला अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें