जिलाधिकारी के निर्देश पर डीहबलई प्राथमिक विद्यालय में चला जागरूकता अभियान, टीम ने मतदाताओं के फॉर्म भरवाने में की मदद

जिलाधिकारी के निर्देश पर डीहबलई प्राथमिक विद्यालय में चला जागरूकता अभियान, टीम ने मतदाताओं के फॉर्म भरवाने में की मदद

संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी के निर्देश पर बाबागंज ब्लॉक के डीहबलई प्राथमिक विद्यालय में विशेष जागरूकता एवं सहायता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं फॉर्म भरवाने के लिए ग्रामवासियों को सहयोग प्रदान किया गया। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान मुकुंद यादव, कोटेदार पप्पू सरोज, प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित विद्यालय के स्टाफ ने मतदाताओं को फॉर्म भरवाने में सक्रिय सहयोग किया। टीम ने ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और समय सीमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अभियान के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में मतदाता फॉर्म भरवाने पहुंचे। अधिकारियों व स्थानीय प्रतिनिधियों ने लोगों से आगामी चुनावों में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील भी की।

जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आयोजित यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें