एटा : विद्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस

एटा : विद्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

स्थानीय केशव सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, भारती नगर, एटा में आज गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस बड़ी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वन्दनास्थल पर प्रधानाचार्य हरीश कुमार गंगवार एवं आचार्य प्रमोद जी द्वारा गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य गंगवार जी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने हिंदू धर्म और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने औरंगजेब के दबाव में धर्म परिवर्तन स्वीकार नहीं किया और अत्याचारों का सामना करते हुए भी अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। इसलिए उन्हें ‘हिंद की चादर’ की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी सिख धर्म के नौवें गुरु थे। वे साहस, त्याग, मानव अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता के महान प्रहरी थे। उनका बलिदान हमें यह संदेश देता है कि सत्य, न्याय और मानवता के लिए हमेशा दृढ़ रहना चाहिए।आचार्य प्रमोद जी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन समाज में समानता, नैतिकता और मानव कल्याण का आदर्श प्रस्तुत करता है। उन्होंने कश्मीरी पंडितों की रक्षा के लिए मुगल अत्याचारों के विरुद्ध आवाज उठाई और वर्ष 1675 में धर्म और मानवता की रक्षा हेतु अपना बलिदान दिया। दिल्ली स्थित गुरुद्वारा शीश गंज साहिब उनकी अमर शहादत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुरु जी की शिक्षाएँ आज भी समाज को अन्याय, भेदभाव और अधर्म के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देती हैं। शहीदी दिवस हमें उनके बताए मार्ग—साहस, त्याग और सत्य—पर चलने का संकल्प दिलाता है।

कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य ललित कुमार सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया