जनपद अलीगढ़ — संविधान दिवस पर भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
मंडल संवाददाता अमित चौहान
अलीगढ़। आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन अलीगढ़ में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ ने की। इस अवसर पर पुलिस लाइन में तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी एकत्र हुए, जहाँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराते हुए देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम के दौरान संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा एसएसपी ने कहा कि भारत का संविधान देश को विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक ढांचा प्रदान करता है, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार सुनिश्चित करता है। उन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मियों को संवैधानिक दायित्वों का पालन करते हुए निरंतर जनता की सेवा में समर्पित रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने संविधान के प्रति पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय मूल्यों को सर्वोपरि रखने का संकल्प दोहराया।












