एटा संविधान दिवस: पुलिस लाइन में SSP ने दिलाई शपथ, कराया प्रस्तावना का सामूहिक पाठ
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा। संविधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन एटा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया गया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान SSP ने कहा कि भारत का संविधान न केवल देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, स्वतंत्रता, न्याय और अवसर की गारंटी देता है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और रिक्रूट आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संविधान में निहित कर्तव्यों के पालन का संकल्प दोहराया।












