बिना पंजीकरण चल रहे प्ले स्कूलों पर गिरेगी गाज, आयोग ने दिए सख्त निर्देश

बिना पंजीकरण चल रहे प्ले स्कूलों पर गिरेगी गाज, आयोग ने दिए सख्त निर्देश

जिला क्राइम रिपोर्टर – सागर गोयल
पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 26 नवंबर।
जिले में संचालित निजी प्ले स्कूलों पर अब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कड़ा रुख अपना लिया है। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना पंजीकरण चल रहे किसी भी प्ले स्कूल को अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में आयोग सदस्यों अनिल लाठर और श्याम शुक्ल ने महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ सुरक्षा मानकों और पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर गहन समीक्षा की। आयोग ने निर्देश दिए कि जिले के सभी निजी प्ले स्कूलों का सरल हरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराया जाए, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।आयोग सदस्य अनिल लाठर ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। जो भी संस्थान बिना पंजीकरण संचालित पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद करवाया जाएगा। उन्होंने स्टाफ के पूर्ण चरित्र सत्यापन, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति और स्कूल परिसर में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।आयोग सदस्य श्याम शुक्ल ने बताया कि विशेष निगरानी टीमें लगातार प्ले स्कूलों की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही को समय रहते रोका जा सके। बैठक में पॉक्सो एक्ट पर भी विस्तार से चर्चा हुई। आयोग ने स्पष्ट किया कि बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न की किसी भी घटना पर यह कानून बेहद कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करता है। इसलिए सभी संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सभी प्रबंध करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना संबंधित विभाग को दें।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, डीपीओ लक्ष्मी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया