गौ रक्षक दल पानीपत ने दिखाई तत्परता, नाले में गिरी गौ माता को 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला

गौ रक्षक दल पानीपत ने दिखाई तत्परता, नाले में गिरी गौ माता को 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला

संवाददाता – सागर गोयल, पानीपत (हरियाणा)

पानीपत में गौ सेवा की मिसाल पेश करते हुए गौ रक्षक दल पानीपत की टीम ने एक गौ माता की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया। टीम को सूचना मिली कि जीटी रोड अनाज मंडी से आगे शनि मंदिर के पीछे स्थित नाले में एक गौ माता गिर गई है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुँची और बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। हाइड्रा मशीन की मदद से करीब 2 से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गौ माता को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान अमरनाथ, सनी, अमित, हरपाल, डॉक्टर और अन्य गौ भक्त साथी मौके पर मौजूद रहे और लगातार सहयोग करते रहे। गौ रक्षक दल के सदस्यों ने कहा कि गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है, इसलिए हर व्यक्ति का धर्म है कि वह गौ माता की सेवा और सुरक्षा में आगे आए।

टीम के इस सराहनीय प्रयास की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे मानवता से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal