मैनपुरी में दिनदहाड़े दरिंदगी: 16 वर्षीय किशोर की कुल्हाड़ी से गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में दहशत

मैनपुरी में दिनदहाड़े दरिंदगी: 16 वर्षीय किशोर की कुल्हाड़ी से गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में दहशत

संवाददाता पंकज मिश्रा

मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां जानवर चराने गए 16 वर्षीय किशोर की कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिवार में मातम छा गया। घटना जनपद मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम जरामई की है। यहां रहने वाली विधवा बबली देवी का 16 वर्षीय पुत्र शिवा दोपहर के बाद अपनी भैंसें चराने खेतों की तरफ गया था। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले संकेत और उसके दो साथियों ने शिवा को घेर लिया और कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, और थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी संकेत ने पहले अपने ही भाई की हत्या कर दी थी और उनके परिवार को उस मामले में झूठा फंसा दिया था। अब उसी रंजिश के चलते उनके 16 वर्षीय बेटे शिवा की भी हत्या कर दी गई है। हालांकि हत्या के पीछे की असल वजह क्या है, इसका अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal