ककरहा मोड़ पर सड़क हादसा: कार की टक्कर से स्कूटी सवार LIC एजेंट गंभीर रूप से घायल

ककरहा मोड़ पर सड़क हादसा: कार की टक्कर से स्कूटी सवार LIC एजेंट गंभीर रूप से घायल

संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। ककरहा मोड़ के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूटी सवार अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। गड़वारा निवासी 65 वर्षीय कामता प्रसाद वर्मा, जो पेशे से LIC एजेंट हैं, स्कूटी से गड़वारा की ओर लौट रहे थे।

इसी दौरान पीछे से तेजी से आई एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई टक्कर से कामता प्रसाद वर्मा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर आरटीओ चौकी इंचार्ज रामनरेश तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार को कब्जे में लेकर घायल कामता प्रसाद को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।

हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने वाहन चालक की पहचान और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें