भयहरण नाथ धाम में वार्षिक अधिवेशन 5 दिसंबर को जुटेंगे सदस्य व पदाधिकारी / बनेगी वार्षिक कार्य योजना

भयहरण नाथ धाम में वार्षिक अधिवेशन 5 दिसंबर को जुटेंगे सदस्य व पदाधिकारी / बनेगी वार्षिक कार्य योजना

संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय

प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में विश्व स्वयं सेवक दिवस पर गत वर्षो की भाँति वार्षिक अधिवेशन 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक होगा। अधिवेशन में धाम की प्रबन्ध संस्था भयहरण नाथ धाम की वार्षिक कार्य योजना तय होगी। वहीं ” सबके लिए खुला है मंदिर है यह हमारा ” के सिद्धांत पर सनातन धर्मावलंबियों को नई सदस्यता व पुरानी सदस्यता का नवीनीकरण भी हो सकेगा। सदस्य व पदाधिकारी क्षेत्र व समाज की किसी सबसे महत्वपूर्ण विषय के समाधान पर भी जन सहयोग व लोक भागीदारी की व्यवहारिक योजना पर भी सम्यक विचार कर निर्णय होगा।

धाम के महासचिव समाज शेखर के संयोजन में विशेष कोर समिति की बैठक हुई। अवगत कराया गया कि अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल के संयोजन में सभी सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। वहीं कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह द्वारा स्थानीय जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। स्थानीय पत्रकारों व कवियों को भी सहभागिता हेतु आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर कोई भी सदस्य लिखित रूप से अपना प्रस्ताव व विचार व्यक्त कर सकता है जिसपर विचार कर समुचित कार्यवाही होगी। इस अवसर पर नगर पंचायत व पुलिस विभाग सहित सम्बन्धित विभागों को भी सहभागिता हेतु आमंत्रित किया गया है। धाम के संरक्षक पुजारी भोला नाथ तिवारी सहित समस्त संरक्षक मंडल ने धाम के विकास में सभी को निस्वार्थ भूमिका निभाने हेतु सहभागिता की अपील की है। कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु प्रबन्ध समिति सदस्यों व कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र तथा स्वच्छता नायक को जिम्मेदारी दी गई।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया