राजा भइया के मार्गदर्शन में पार्टी अनवरत ले रही वृहद आकार – डॉ० केएन ओझा

राजा भइया के मार्गदर्शन में पार्टी अनवरत ले रही वृहद आकार – डॉ० केएन ओझा

केंद्रीय कार्यालय बाबूगंज कुंडा में मनाया गया जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का 7 वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय

प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का 7वां स्थापना दिवस 30 नवंबर दिन रविवार को केंद्रीय कार्यालय बाबूगंज में वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी का झंडा फहराया गया और वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के बड़े पुत्र कुंवर शिवराज प्रताप सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर कैलाश नाथ ओझा ने कहा कि राजा भइया के नेतृत्व में पार्टी ने प्रदेश और देश में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लेते हैं।इस अवसर पर राजा भइया के प्रतिनिधि हरि ओम शंकर श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल, पूर्व प्रमुख प्रदेश कार्यालय प्रभारी हितेश प्रताप सिंह पंकज, कुंडा प्रमुख संतोष सिंह, पूर्व प्रमुख कुंडा वर्तमान जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह, पूर्व प्रमुख बिहार प्रफुल्ल सिंह डब्बू, प्रमुख बिहार पति रामचंद्र सरोज, प्रमुख बाबागंज पति राम यश सरोज, पूर्व प्रमुख कालाकांकर पुत्र शुभम सिंह ब्लॉक प्रमुख कालाकांकर रमेश सरोज, चेयरमैन प्रतिनिधि शिवकुमार तिवारी भगवन, चेयरमैन डेरवा कुंवर बहादुर पटेल, जिला पंचायत सदस्य विनोद पटेल, जिला पंचायत सदस्य राकेश सरोज, जिला पंचायत सदस्य अजय यादव, आदि मौजूद रहे।पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि राजा भइया के नेतृत्व में पार्टी ने प्रदेश और देश में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है और आगे भी पार्टी का विस्तार होता रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लेते हैं।पदाधिकारियों के बीच पार्टी को मजबूत बनाने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। सभी ने एकमत होकर कहा कि राजा भइया के नेतृत्व में पार्टी का भविष्य उज्ज्वल है और हम सभी उनके मार्गदर्शन में पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।ज्ञात हो कि राजा भइया के नेतृत्व में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का गठन 30 नवंबर 2018 को रमाबाई अंबेडकर लखनऊ में हुआ था। इस अवसर पर पूरे देश से लाखों लोग गठन के अवसर पर आयोजित सभा में शामिल हुए थे, जो एक ऐतिहासिक रैली थी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया