गलत दवा से मासूम की मौत! परिजनों ने झोलाछाप पर कार्रवाई की लगाई गुहार

गलत दवा से मासूम की मौत! परिजनों ने झोलाछाप पर कार्रवाई की लगाई गुहार

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के बनकिया गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गलत दवा देने से बच्चे की मौत होने का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि बच्चे की तबीयत खराब थी, जिस पर गांव में ही मौजूद एक झोलाछाप को दिखाया गया। आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर ने बिना जांच के दवा दे दी। दवा खाने के कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी और परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करते, इससे पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शोकग्रस्त परिजन आरोपी झोलाछाप पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से न्याय की गुहार लगाते हुए पूरे प्रकरण की जांच करने और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें