कुंडा में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का बड़ा ऐलान: दिसंबर से शुरू होगी ऐतिहासिक बिजली बिल छूट योजना

कुंडा में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का बड़ा ऐलान: दिसंबर से शुरू होगी ऐतिहासिक बिजली बिल छूट योजना

संवाददाता – अमित शुक्ला, प्रतापगढ़

कुंडा। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने रविवार को कुंडा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने वाली ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने पर अब तक की सबसे बड़ी छूट योजना देने जा रही है, जिसमें उपभोक्ताओं को विभिन्न चरणों में भारी छूट प्रदान की जाएगी। मंत्री शर्मा ने कहा कि 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रथम चरण चलेगा, जिसमें बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को 100% ब्याज माफी के साथ-साथ मूलधन में 25% की छूट भी दी जाएगी। इसे उपभोक्ताओं के लिए सुनहरा अवसर बताते हुए उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस चरण में लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण जनवरी में लागू होगा, जिसमें उपभोक्ताओं को 20% की छूट मिलेगी। वहीं तृतीय चरण फरवरी में चलेगा, जिसमें 15% की छूट प्रदान की जाएगी। ऊर्जा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी के मामले दर्ज हैं, उन्हें भी राहत मिल रही है। ऐसे सभी उपभोक्ताओं के बकाया बिलों में 50% तक की छूट दी जाएगी।

मंत्री शर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को राहत देना और उन्हें स्वच्छ ऊर्जा व्यवस्था से जोड़ना है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक बिजली बिल छूट योजना का लाभ अवश्य उठाएं और समय पर अपने बिल जमा कर विद्युत विभाग का सहयोग करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें