गीता महोत्सव ने पानीपत को दी नई दिशा: सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक जागरण और आध्यात्मिक संदेशों का अनूठा संगम

गीता महोत्सव ने पानीपत को दी नई दिशा: सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक जागरण और आध्यात्मिक संदेशों का अनूठा संगम

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 1 दिसंबर। स्थानीय आर्य पीजी महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव सोमवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। पूरे जिले में आध्यात्मिकता, सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संचार करने वाले इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, बच्चों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

गीता हर समस्या का समाधान: मेयर कोमल सैनी

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मेयर कोमल सैनी ने कहा कि गीता हर समस्या का समाधान देती है। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति प्रतिदिन केवल एक श्लोक का अध्ययन कर ले, तो जीवन की अनेक कठिनाइयाँ स्वयं दूर हो जाएंगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गीता के सभी 18 अध्यायों का अध्ययन करने का उल्लेख करते हुए कहा कि यही कारण है कि वे हर परिस्थिति में साहसिक और सटीक निर्णय लेते हैं।
मेयर ने इस अवसर पर लगभग 20 प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।

गीता महोत्सव ने जगाई सांस्कृतिक चेतना: उपायुक्त

उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि गीता महोत्सव ने जिले में सकारात्मकता, ज्ञान और सांस्कृतिक गौरव का वातावरण तैयार किया है।
उन्होंने जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए इसे टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

गीता जीवन जीने की पूर्ण शैली: एसडीएम मनदीप कुमार

एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि जहाँ प्रश्नों के उत्तर नहीं मिलते, वहीं से जीवन भटकने लगता है। गीता केवल पुस्तक नहीं, बल्कि जीवन जीने की पूर्ण शैली है।
उन्होंने बच्चों व युवाओं को जीवन का उद्देश्य समझने और सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा दी।

लाइव टेलीकास्ट और ग्लोबल चैटिंग में दिखा उत्साह

महोत्सव के दौरान कुरुक्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम तथा गीता महोत्सव का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया।
बच्चों और आमजन ने उत्साहपूर्वक ग्लोबल चैटिंग में भाग लेते हुए गीता श्लोकों का उच्चारण किया।

सामूहिक प्रयासों से मिली सफलता

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सुनील बसताडा ने सभी विभागों, अधिकारियों और स्वयंसेवकों का आभार जताते हुए कहा कि यह आयोजन सामूहिक प्रयासों और उत्कृष्ट समन्वय का परिणाम है।
कार्यक्रम में मेयर कोमल सैनी को जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम मनदीप कुमार ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

इन गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति

दिनेश सैनी, कृष्ण छोकर, रमेश माटा, मदन, सुनील (आरएसएस), रविंदर सैनी, मुनीश गुप्ता, सुरेंद्र मलिक, अनिल कुमार, गौरव पटवा, सुनील वत्स, ज्योति भाटिया, नरेंद्र, राजेश भारद्वाज, तन्नू शर्मा, रविंद्र रावल, दयानंद खुंगर, लेखराज जताना, अनीता गर्ग, राजेंद्र जैन (जैन सभा), साहब सिंह रंगा, प्राध्यापक रणवीर, डॉ. सुनील वर्मा, अनिल मदान (जियो गीता), प्रीतम गुर्जर, ब्रह्मकुमारी अंजना, शिवानी पांचाल, हिमांशु, मुकेश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया