4 दिसंबर को होगा विशाल रोजगार मेला: प्रशासन ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा

4 दिसंबर को होगा विशाल रोजगार मेला: प्रशासन ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 1 दिसंबर। जिले में प्रस्तावित बड़े रोजगार मेले की तैयारियों को लेकर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग करते हुए मेले को सफल बनाने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बैठक में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि मिशन की दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 4 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। सीईओ डॉ. किरण सिंह ने निर्देश दिए कि मेले में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पानीपत सहित आसपास के जिलों की प्रतिष्ठित कंपनियों और एजेंसियों को आमंत्रित कर युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे जिले के युवाओं को रोजगार के नए आयाम मिल सकें।

बैठक में कुमारी विनीता (सहायक रोजगार अधिकारी), दीपक शर्मा (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान), रविंद्र कुमार (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग) और मुंतजिर आलम (जिला कार्यक्रम प्रबंधक, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal