युवक की गोली मारकर हत्या 

युवक की गोली मारकर हत्या 

संवाददाता बिपिन मिश्रा

प्रतापगढ़

सांगीपुर थाना क्षेत्र के कमयनपुर बाजार में सोमवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मद तसलीम पुत्र नईम सोमवार शाम घर के जरूरी सामान लेने कमयनपुर बाजार पहुंचे थे। तभी असाव गांव निवासी अमन कुरैशी ने पुरानी रंजिश के चलते तसलीम पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही तसलीम की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पास के एक घर की छत पर चढ़ गया, जहां स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया। पूछताछ में अमन ने स्वीकार किया कि दोनों के बीच विवाद दिल्ली से चला आ रहा था। उसने कहा कि तसलीम ने उसे पहले मारा था, इसी कारण उसने गोली चलाई। घटना की सूचना मिलते ही सांगीपुर पुलिस, क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा और थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया