कौशाम्बी में गरजे वकील: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग पर जोरदार प्रदर्शन

कौशाम्बी में गरजे वकील: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग पर जोरदार प्रदर्शन

संवाददाता  अवधेश चंद्र पांडेय

कौशाम्बी। संसद के शीतकालीन सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक पारित कराने की मांग को लेकर मंगलवार को कौशाम्बी के वकील जमकर गरजे। आल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के बैनर तले निकली प्रदेशव्यापी अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा के जनपद पहुंचते ही अधिवक्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी ‘महेश’ की संयुक्त अगुवाई में यात्रा लखनऊ, उन्नाव व कानपुर होते हुए दोपहर बाद कौशाम्बी पहुंची।
मॉडल डिस्ट्रीक्ट बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हॉल में आयोजित आमसभा में वकीलों ने विधेयक के समर्थन में एकजुट होकर आवाज बुलंद की। वहीं बाहर कचहरी परिसर में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने सुरक्षा अधिनियम लागू किए जाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
आमसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है, ऐसे में सरकार को अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक को प्राथमिकता देते हुए अविलंब संसद में पेश करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस सत्र में विधेयक पेश नहीं करती तो अधिवक्ता आंदोलन को और तेज करेंगे।
राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी ‘महेश’ ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का उदासीन रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा विधेयक के मसौदे में युवा अधिवक्ताओं के लिए कल्याणकारी प्रावधानों के साथ-साथ वरिष्ठ अधिवक्ताओं की पेंशन व्यवस्था भी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया