40 वर्ष तक देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने वाले अच्युतानंद त्रिपाठी का पैतृक गांव में राजा जैसा स्वागत

40 वर्ष तक देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने वाले अच्युतानंद त्रिपाठी का पैतृक गांव में राजा जैसा स्वागत

जिला संवाददाता दैनिक चक्र
अवधेश चंद्र पांडेय

बाघराय प्रतापगढ़। बाघराय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बारों पटवारा निवासी अच्युतानंद त्रिपाठी ने भारतीय तट रक्षक (Indian Coast Guard) में देश की सेवा करते हुए अपने जीवन के लगभग 40 महत्वपूर्ण वर्ष समर्पित किए। सेवानिवृत्ति के बाद जब मंगलवार को वह अपने पैतृक गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका जोरदार और भावनात्मक स्वागत किया।
गांव की सीमा में प्रवेश करते ही माहौल उत्सव जैसा हो गया। बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने डीजे, ढोल-ताशों की गूंज के बीच त्रिपाठी जी का स्वागत किया। स्वागत जुलूस में शामिल लोगों ने देशभक्ति गीतों के साथ उनकी दीर्घ सेवा को सलाम किया। इसके बाद उन्हें एक विशेष सजाई गई गाड़ी से पूरे सम्मान के साथ उनके घर तक ले जाया गया।
परिवारजन, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर एवं आरती उतारकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान गांव में खुशियों का माहौल देखने को मिला। लोगों ने कहा कि अच्युतानंद त्रिपाठी ने चार दशकों तक देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित कर गांव का गौरव बढ़ाया है।
ग्रामीणों ने उनके स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गर्व व्यक्त किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें